ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा

JAMUI: 2 लाख का इनामी और टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल पप्पू मंडल ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या, दंगा, लूट सहित दर्जनों मामले में वह 6 साल से फरार चल रहा था

2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: 2 लाख का इनामी और टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल पप्पू मंडल ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या, दंगा, लूट सहित दर्जनों मामले में वह 6 साल से फरार चल रहा था। बड़े ही नाटकीय ढंग से गंजे सिर पर नकली बाल लगा पुलिस को चकमा देकर वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। 6 वर्षो से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी पप्पू मंडल का बीजेपी और जेडीयू नेता के साथ फोटो अब वायरल हो रहा है। 


पप्पू मंडल के कोर्ट में पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गयी। नकली बाल लगाकर पप्पू मंडल उर्फ सुरेंद्र मंडल ने पुलिस को चकमा दिया और खुद कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंच गया। पप्पू मंडल पर दंगा, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। लूट, डकैती और रंगदारी मांगने के 6 साल से फरार चल रहे अपराधी को जमुई कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत प्रभात के द्वारा सरेंडर कराया गया। इस दौरान जमुई कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। जमुई कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया। 


इस दौरान पप्पू मंडल का बदला हुआ लुक देखने को मिला। पप्पू मंडल के गंजे सर में काले घने नकली बाल दिख रहा था। बताया जाता है कि पप्पू मंडल ने सिर में नकली बाल पुलिस को चकमा देने के लिए ही लगवाए थे। पुलिस गंजे पप्पू मंडल को खोजती रहे और टॉप 10 अपराधी पप्पू मंडल सिर पर नकली बाल लगाकर कोर्ट में सलेंडर कर दिया। पप्पू मंडल पर विभिन्न धाराओं के  कुल 9 अपराधिक मामले दर्ज है। पप्पू मंडल 2017 से फरार चल रहा था। इधर जमुई पुलिस ने पप्पू मंडल के सरेंडर करने की जानकारी दी। 


जमुई एसपी शोर्य सुमन ने बताया कि लगातार बिहार और झारखंड के कई ठिकाने पर पुलिस दबिश और ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद इनामी अपराधी पप्पू मंडल कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हो गया। साथ ही उन्होंने बताया की पप्पू मंडल का बहुत पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पप्पू मंडल बहुत ही शातिर अपराधी है और पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पप्पू मंडल पिछले छह साल से फरार था।


इनामी अपराधी पप्पू मंडल के राजनीतिक गलियारे में भी अच्छी पकड़ थी। पप्पू मंडल की पत्नी 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी रह चुकी हैं। पप्पू मंडल के फेसबुक अकाउंट पर राजनीतिक चेहरे के साथ फोटो वायरल है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कहीं जमुई के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के साथ दिख रहा है। जेडीयू कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार खुद जमुई के टॉप 10 अपराधी पप्पू मंडल को चांदी का मुकुट पहनाते दिखे। 


वहीं दूसरे फोटो में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ पप्पू मंडल नजर आया। फोटो पप्पू मंडल के फेसबुक से खुद पप्पू मंडल ने पोस्ट किया है। जो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पप्पू मंडल के जमुई कोर्ट में सरेंडर कराने वाले अधिवक्ता प्रशांत प्रभात ने बताया की पप्पू मंडल पर वारंट जारी था। जिसे किसी हाल में सरेंडर करना था। आज उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता ने बताया की पप्पू मंडल पर इनाम भी घोषित था। इधर पप्पू मंडल के सरेंडर करने के बाद जमुई पुलिस इनामी अपराधी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा

2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


2 लाख का इनामी अपराधी पप्पू मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 साल से फरार क्रिमिनल का BJP-JDU नेता के साथ फोटो वायरल, नकली बाल लगाकर पुलिस को दिया चकमा


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता