ब्रेकिंग
बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा

समस्तीपुर में पुलिस ने अश्लील डांस कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, लड़कियों को डरा-धमका कर करवाता है धंधा, 4 लड़की समेत 8 गिरफ्तार

SAMASTIPUR : जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटी रकम लेकर अश्लील डांस कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह आर्थिक तौर पर कमजोर लड़कियों को बहला-फुसला कर इस दलदल में ढ़केल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR : जिला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटी रकम लेकर अश्लील डांस कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह आर्थिक तौर पर कमजोर लड़कियों को बहला-फुसला कर इस दलदल में ढ़केल देता है, जहां से निकलना इनके लिए नामुमकीन होता है. बताया जा रहा है कि रोसड़ा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी पुलिस की नजर एक कार पर पड़ी जिसमें चार लड़का और चार लड़की सवार थे. जब पुलिस ने इन सभी से पूछताछ की तो इस गिरोह का खुलासा हुआ. पकड़ी गई सभी लड़कियां वेस्ट बंगाल के सियालदह की रहने वाली है. लड़कियों ने बताया कि लड़कों ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर बिहार लाया था, जिसके बाद उन्हें समस्तीपुर के शिवाजीनगर में चल रहे एक आर्केस्ट्रा कम्पनी में कैद कर दिया गया था. कुछ दिनों तक इन्हें डरा धमका कर अश्लील डांस की ट्रेनिंग दिलवाई फिर मोटी रकम लेकर अय्यास लोगों से के ठिकानों तक पहुंचाने का धंधा कराया जाने लगा. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बरामद लड़कियों के परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं, जो बहला फुसला कर अश्लील डांस और देह व्यपार के धंधे में धकेल देता है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता