ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

Bihar News: पटना में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के दौरान हॉस्टल में घुसकर ठोक दिया

PATNA: पटना पुलिस(patna police) की सख्ती के बीच बदमाशों ने 11वीं के एक छात्र की सुबह-सुबह गोली मारकर हत्या(murder) कर दी। बदमाशों ने हॉस्टल के कमरे में घुसकर छात्र को गोलियों से भू

Bihar News: पटना में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के दौरान हॉस्टल में घुसकर ठोक दिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस(patna police) की सख्ती के बीच बदमाशों ने 11वीं के एक छात्र की सुबह-सुबह गोली मारकर हत्या(murder) कर दी। बदमाशों ने हॉस्टल के कमरे में घुसकर छात्र को गोलियों से भून डाला। जन्मदिन की पार्टी के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है।


मृतक छात्र की पहचान रिशु कुमार के रूप में हुई है जो सारण के डुमरी का रहने वाला था। रिशु पटना के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की रात हॉस्टल में बर्थडे पार्टी हो रही थी, तभी बदमाश वहां पहुंच गए और रिशु को गोली मारकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने का बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। छात्र को गोली क्यों मारी गई फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस हॉस्टल के लड़कों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।