ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा कल, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें नियम और गाइडलाइंस

DESK : कल देशभर में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होने वाला है. इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा टालने के लिए

UPSC:  सिविल सेवा परीक्षा कल, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें नियम और गाइडलाइंस
Anamika
3 मिनट

DESK : कल देशभर में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होने वाला है. इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. जिसकी सुनवाई के दौरान पीएससी ने दोबारा से परीक्षा स्थगित करने में असमर्थता जताई थी. याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि बाढ़ और कोविड-19 के कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं,इस लिए परीक्षा की तारीखों को दो से तीन महीने आगे बढ़ा दी जाए. इस याचिका पर अंतिम फैसला आयोग के पक्ष में रहा.

अब कल देशभर के विभिन्न शहरों में2,569 केंद्रों पर इस परिक्चा का आयोजन होना है. यूपीएससी द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. कोरोना काल के बीच आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा-निर्देशों का पालन करने का आदेश है. इसके लिए आयोग की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. आइये जानते हैं इन गाइडलाइन के बारे में:  

- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य है. आयोग के गाइडलाइन के अनुसार  परीक्षार्थी पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर भी ले जा सकते हैं.  बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी होगी

- परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. 

- सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी. 

- परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए, परीक्षार्थियों को अपने फोटो आईडी कार्ड, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड पर दिया गया है, साथ लाना होगा.

- जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा लिखने में मदद के लिए स्क्राइब का ऑप्शन चुना है, तो स्क्राइब के अलग एडमिट कार्ड के साथ ही उन्हें अनुमति मिलेगी. स्क्राइब के ई-एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे.