ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

UGC NET Result : NTA इस दिन जारी करेगा यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

UGC NET Result:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का परिणाम घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी एप्लीकेशन

UGC NET Result
UGC NET Result
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

UGC NET Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का परिणाम घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पायेंगे। एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।


जानकारी के मुताबिक,यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन एग्जामिनेशन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 से 27 जनवरी 2025 करवाया गया था। ऐसे में  इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 


परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जायेगा। जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की ओर से UGC NET Result 2024 जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। 


आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को उपलब्ध करवाई गई थी जिस पर उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी बीच प्रकार से ऑब्जेक्शन का मौका नहीं दिया जायेगा।यूजीसी नेट एग्जाम के माध्यम से अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी इस परीक्षा से असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई भी कर सकेंगे।