ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीबांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीतेज प्रताप यादव की रिहाई पर सीपीआई-माले का सवाल, विधायक संदीप सौरव अब तक जेल में क्यों?भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरी

UGC NET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन, 22 जून से शुरू होगी परीक्षा

UGC NET 2026: UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 22 से 30 जून के बीच आयोजित होगी।

UGC NET 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मई निर्धारित की गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर में कंप्यूटर आधारित मोड में 85 विषयों के लिए किया जाएगा।


महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 29 अप्रैल

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 मई

फॉर्म सुधार: 22 से 24 मई

एग्जाम सिटी स्लिप: 10 जून तक

एडमिट कार्ड: 15 जून तक

परीक्षा तिथि: 22 से 30 जून


आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 1,150 रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये निर्धारित किए गए हैं।


पिछले वर्ष यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 1.76 लाख से अधिक ने जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता प्राप्त की थी। एनटीए यह परीक्षा साल में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता निर्धारित करना है।


योग्यता मानदंड:

मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक (सामान्य वर्ग)

ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 50% अंक

अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं

चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री में 75% अंक वाले छात्र भी पात्र

अंतिम वर्ष के अंडरग्रेजुएट छात्र भी आवेदन कर सकते हैं

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता