ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

बिहार में हेल्थ ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर बहाली, यहां देखें पूरी डिटेल

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने बिहार में 1000 से ज्यादा पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 14 जुलाई 2020 तक आवेदन क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने बिहार में 1000 से ज्यादा पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 14 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. 

यह बहाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1050 पदों पर निकाली गई है. इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी.

इन पदों के लिए सलेक्ट किए गए कैंडिडेट को पहले  IGNOU द्वारा 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा. इसके बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी. सर्टिफिकेट कोर्स का सत्र जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 का होगा. शुरुआत में सैलरी  के तौर पर 15000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा. वहीं  नियुक्ति के बाद चयनित कैंडिडेट को  25 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा. 

शैक्षणिक योग्यता-

इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी मान्यता प्राप्त संस्थान से/किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से नर्सिंग में बैचलर्स होना अनिवार्य है. वहीं इसके साथ ही स्टेट नर्सिग काउंसिल में भी रजिस्टर्ड होना जरूरी है. कैंडिडेट की उम्र सीमा 21 से 45 साल होनी चाहिए. तो वहीं एससी/एसटी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष निर्धारित की गई है.

आवेदन की जानकारी के लिए यहां देखें पूरी डिटेल