ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

एसएससी ने निकाली जूनियर इंजीनियर के पोस्ट की वैकेंसी, यहां जाने पूरी डिटेल

DESK: स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के कोई पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बहाली होनी है. अलग अलग स्ट्रीम से त

एसएससी ने निकाली जूनियर इंजीनियर के पोस्ट की वैकेंसी, यहां जाने पूरी डिटेल
Anamika
2 मिनट

DESK:  स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के कोई पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बहाली होनी है. अलग अलग स्ट्रीम से तालुक रखने वाले जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी सर्वेइंग से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है. इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  

कुल कितनी सीटों की वैकेंसी है इसकी सूचना आयोग बाद में जारी करेगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव मांगा गया है. वहीं कुछ पदों के लिए केवल संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा मांगा गया है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष हो सकती है. एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.

चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी जिसकी संभावित तिथि – 22 मार्च 2021 से 25 मार्च 2021 रखी गई है. उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 (सीबीटी) और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. पेपर-1 में पास उम्मीदवारों को पेपर-2 देने के लिए बुलाया जाएगा. सीबीटी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित होगा जिसमे नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

 चयनित होने पर ग्रुप बी नॉन गैजटेड पद, लेवल - 6 (35400- 112400/-) के आधार पर वेतनमान निर्धारित किया जाएगा. 


👉 अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

👉  ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें