ब्रेकिंग
BIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असर

SSC CGL 2026 Notification: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन से लेकर परीक्षा पैटर्न और सिलेबस तक कई अहम जानकारियां उम्मीदवारों के लिए बेहद

SSC CGL 2026 Notification: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
Ramakant kumar
3 मिनट

SSC CGL 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसे केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों में प्रवेश का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है।


एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 जून 2026 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार SSC CGL 2026 की टियर-1 परीक्षा अगस्त और सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को विषयों की तैयारी के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा देने का भी अभ्यास करना चाहिए।


टियर-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा चार सेक्शन में बंटी होगी और प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे। हर सेक्शन 50 अंकों का होगा। पूरी परीक्षा के लिए एक घंटे का समय मिलेगा, जबकि प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का अलग समय निर्धारित रहेगा। खास बात यह है कि किसी एक सेक्शन का समय दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।


रीजनिंग सेक्शन में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, नंबर सीरीज, वर्गीकरण, साइलोजिज्म, स्टेटमेंट और निष्कर्ष, वेन डायग्राम, विजुअल मेमोरी, स्पेस ओरिएंटेशन, निर्णय क्षमता और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है।


जनरल अवेयरनेस सेक्शन में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, संस्कृति, सरकारी योजनाओं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस सेक्शन में अच्छे अंक हासिल करने के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़ना और करेंट अफेयर्स पर नजर रखना जरूरी है।


क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणित सेक्शन में प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, अनुपात एवं समानुपात, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, साझेदारी, मिश्रण, बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। बार चार्ट, पाई चार्ट और हिस्टोग्राम आधारित सवालों का अभ्यास भी जरूरी माना जाता है।


वहीं इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन में ग्रामर, वोकैबुलरी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वाक्य सुधार, क्लोज टेस्ट और एरर डिटेक्शन जैसे टॉपिक्स शामिल होंगे। इस सेक्शन के प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।