ब्रेकिंग
BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्री

SBI में नौकरी देने के नाम पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा, आपने भी भरा है फॉर्म तो जरुर पढ़े यह खबर

DESK : हर साल बैंकिंग सेक्टर में नियमित वैकेंसी निकाली जाती है. जिसमे आवेदन कर हजारो लोग अपने सपने को सच करते हैं. बैंकिंग सेक्टर में देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (S

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  हर साल बैंकिंग सेक्टर में नियमित वैकेंसी निकाली जाती है. जिसमे आवेदन कर हजारो लोग अपने सपने को सच करते हैं. बैंकिंग सेक्टर में देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना है. लेकिन SBI में नौकरी पाने के इस अरमान को धोखाधड़ी का जरिया बनाया जा रहा है. खुद एसबीआई ने इस खतरे को भांपते हुए आवेदन करने वालों को चेताया है. 

एसबीआई ने जारी किया अलर्ट

SBI ने इस बारे में अपने आधिकारिक साइट पर अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी में कहा गया है कि कुछ लोग SBI के नाम से फेक जॉब सिलेक्शन लैटर भेज कर उम्मीदवार को भ्रमित कर रहे है और उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं.  इसकेलिए उन लोगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर एसबीआई में पदों के लिए चयन की फर्जी सूची प्रकाशित की है. बैंक ने साफ कहा है कि SBI में नौकरी देने के नाम पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है. 

SBI में नौकरी देने के नाम पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा, आपने भी भरा है फॉर्म तो जरुर पढ़े यह खबर

अगर आवेदन किया है तो इन बातों का रखें खास ध्यान

बैंक ने अपने आधिकारिक साइट पर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि SBI कभी भी चयनित उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित नहीं करता है. एसबीआई द्वारा ली गई किसी भी परीक्षा के रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम प्रकाशित नहीं किये जाते हैं. परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के सिर्फ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ही प्रकाशित किए जाते हैं. इसके अलावा बैंक सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ईमेल, SMS और डाक के जरिए चयन होने की सूचना भेजता है. साथ ही उम्मीदवार अपने इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट https://www.sbi.co.in/careers और https://bank.sbi/careers पर जा देख सकते हैं.