ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, छात्रों को मिलेगा लाभ

SAMASTIPUR : बिहार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसको लेकर एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट लगातार प्रयासरत है। संस्थान की कोशिश है कि कम खर्च पर छात्र-छात्र

राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, छात्रों को मिलेगा लाभ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसको लेकर एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट लगातार प्रयासरत है। संस्थान की कोशिश है कि कम खर्च पर छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा अपने जिले में ही मिल सके। इसको लेकर एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पटना द्वारा संचालित बिहार के छह संस्थानों में नामांकन के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अच्छा रैंक हासिल करने वाले छात्रों को संस्थान में मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।


समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट संस्थान में सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष एस के मंडल ने बताया कि बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से फिलहाल छह संस्थान स्थापित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि संस्थान की यह सोच है कि जिस तरह बेहतर शिक्षा के लिए बिहार के छात्रों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है उसपर रोक लग सके और किफायती फीस पर उन्हें अपने राज्य में ही पढ़ाई की सुविधा मिले।


उन्होंने कहा यह भी बताया कि एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय स्तर पर एक परीक्षा आयोजित करने जा रहा है जिसमें उतीर्ण मेधावी छात्रों को रैंक के अनुसार मुफ्त शिक्षा के साथ ही किफायती फीस पर नामांकन की व्यवस्था की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता