ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

रेलवे का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी इन पदों पर कोई भी नई बहाली

DESK : भारतीय रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए कोरोना संकट के इस काल में एक और बुरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही खलासी सिस्टम को बंद करने का फै

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  भारतीय रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए कोरोना संकट के इस काल में एक और बुरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने अंग्रेजों के समय से चली आ रही खलासी सिस्टम को बंद करने का फैसला लिया है.

 इसके साथ ही अब बंगलो पीयोन की भी नियुक्ति नहीं की जाएगी. खबर के मुताबिक बंगलो पीयोन अधिकारियों के घर पर काम करते थे, जिनकी बहाली पर रोक लगा दी गई है. बताया जाता है कि रेलवे के अधिकारी जब तक नौकरी करते हैं उनकी सुविधा लेते रहते हैं. अधिकारी अपनी मर्जी के व्यक्ति को बंगलो पीयोन के नाम पर रेलवे में नौकरी लगवा देते हैं फिर वह मनमर्जी के जगह पोस्टिंग पा जाता है और फिर साहब के घर नया बंगलो पीयोन  आ जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

6 अगस्त को इससे जुड़ा नियम जारी कर दिया है. जिसके बाद उनकी भर्ती नहीं की जाएगी. खलासी की बहाली के बारे में भी मुद्दा रेलवे बोर्ड में समीक्षा के अधीन था इसलिए अब फैसला लिया गया है कि आगे से खलासी की बहाली नहीं की जाएगी. रेलवे के तरफ से जारी आदेश में आगे कहा गया है कि, 1 जुलाई 2020 से ऐसी नियुक्तियों के लिए अनुमोदित सभी मामलों की समीक्षा की जा सकती है और बोर्ड को सलाह दी जा सकती है. सभी रेलवे प्रतिष्ठानों में इसका कड़ाई से अनुपालन किया जा सकता है.