ब्रेकिंग
बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओले

पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका, आज से कर सकते हैं अप्लाई

DESK : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के लिए तैयारी करने वालो के लिए अच्छी खबर है. देश की दूसरी सबसे बड़ी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए भर्तियां निकाली है.

पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका, आज से कर सकते हैं अप्लाई
Anamika
2 मिनट

DESK :  बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के लिए तैयारी करने वालो के लिए अच्छी खबर है. देश की दूसरी सबसे बड़ी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए भर्तियां निकाली है. पीएनबी ने विभिन्न विभागों में एमएमजीएस-2 और एमएमजीएस-3 ग्रेड/स्केल पर मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के तौर पर भर्ती के लिए अपने ऑफिशियल वेबसाइट, pnbindia.in पर जारी किया है.

इन पदों पर आवेदन आज से स्वीकार किया जा रह है. लेकिन आवेदन भरने की आखरी तारीख़ 29 सितंबर 2020 निर्धारित की गयी है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती के तहत 535 स्पेशलिस्ट पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 200 पद मैनेजेर क्रेडिट के हैं, 160 पद मैनेजर (रिस्क), 50 पद सीनियर मैनेजर (क्रेडिट), 40 सीनियर मैनेजर (रिस्क) और 30 मैनेजर (ट्रेजरी), 25 पद मैनेजर (आर्किटेक्ट) और 10 मैनेजेर (इकनोमिक) और (एचआर) और 2 पद मैनेजर (सिविल) के हैं. मैनेजर पद के लिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 35 साल और  सीनियर मैनेजर के पद केलिए आवेदन देने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. 

आवेदन भरते समय जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्लूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भरना होगा. 

👉  नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

👉  ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए  यहां क्लिक करें


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें