ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

STET आज, सभी परीक्षा केंद्र पर लगा रहेगा जैमर, जूता-मोजा पहनने पर लगी रोक

PATNA : STET आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इसके लिए पूरे राज्य के सभी जिलों में 317 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. आज होने वाली परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : STET आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इसके लिए पूरे राज्य के सभी जिलों में 317 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. आज होने वाली परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पूरी तैयारी कर ली है. 

बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि एसटीईटी दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दो बजे से दोपहर से 4.30 बजे शाम तक होगी. कैंडिडेट को एडमिट कार्ड में दिए गए समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्र के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगा रहेगा.  

कैंडिडेट को फॉलो करना होगा ये निर्देश

1. परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले तक परीक्षा केंद्र में मिलेगा प्रवेश.

2. कैंडिडेट को परीक्षा देने चप्पल पहनकर आना पड़ेगा.

3. जूता-मोजा, घड़ी पहनकर आने पर रोक लगाई गई है.  

4. ओएमआर शीट पर कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, रौल नंबर, परीक्षा की तिथि, जन्मतिथि, लिंग, विषय कोड, विषय एवं फोटो सहित सभी विवरण पहले से ही प्रिंटेड रहेगा. 

5. प्रश्न पत्र खोलने की वीडियोग्राफी भी की जायेगी.

6. परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट का फोटो खींचा जायेगा और  बायोमीट्रिक उपस्थिति बनेगी. 

7. दिव्यांग छात्रों के लिए नीचे वाले क्लास रुम में परीक्षा का इंतजाम किया जायेगा. 

8. इलेक्ट्रॉनिक गजट, किसी भी तरह के कागजात परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. 

9. नीले और काले बॉल पेन से ही ओएमआर भरे जायेंगे.