ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

STET-2019 परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढी, निर्धारित योग्यता में किया गया फेरबदल, परीक्षा समिति ने जारी की अधिसूचना

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET-2019 परीक्षा में दो विषयों के लिए पहले से निर्धारित योग्यता में फेरबदल कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ये फैसला लिया है. इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET-2019 परीक्षा में दो विषयों के लिए पहले से निर्धारित योग्यता में फेरबदल कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ये फैसला लिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा समिति ने वर्ग 9 और 10 के लिए पेपर-1 और वर्ग 11 और 12 के लिए पेपर-2 के निर्धारित योग्यता में कुछ विषयों को जोड़ा है.

क्या हुआ फेरबदल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि STET 2019 में पेपर-2 (गर्न 11 और 12) रसायन शास्त्र विषय के शिक्षक  के लिए पहले से रसायन शास्त्र में स्नात्तकोत्तर और बी. एड की योग्यता निर्धारित थी. लेकिन अब अब इस विषय में बायोकेमिस्ट्री से स्नात्तकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

गणित विषय की योग्यता में भी फेरबदल
गणित विषय के शिक्षक पद के लिए स्नातक स्तर पर गणित के अतिरिक्त भौतिकी, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी में सिर्फ किसी दो विषय का अध्ययन सहायक विषय या प्रतिष्ठा विषय के रूप में होना जरूरी है. अब नयी अधूसचना के अनुसार B.Sc. Electronics और B.Ed. योग्यता वाले अभ्यर्थी भी गणित विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं.वही B.C.A और B.Ed. योग्यता वाले भी गणित विषय के शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन की तिथि बढ़ी
पहले से निर्धारित योग्यता में सुधार के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की तिथि भी बढा दी है. पहले से 30 सितंबर तक आवेदन करना था. अब 3 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा.