ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

नीतीश कैबिनेट में एक हजार पदों को भरने की मिली मंजूरी, सबसे ज्यादा सामान्य प्रशासन विभाग में 806 पदों पर होगी बहाली

PATNA : मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 20 महत्वपूर्ण अजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग में 806 पदों को भरने का निर्णय लिया गया. बिहार लोक शिकायत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 20 महत्वपूर्ण अजेंडों पर मुहर लगी. इस बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग में 806 पदों को भरने का निर्णय लिया गया. बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के अंदर आने वाले 806 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है. इन पदों में से 56 पदों को प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के मुख्यालय स्तर पर फ्लोटिंग पद के रूप में रखे जाने की मंजूरी मिली है. 


RBTS में प्रोफेसर के तीन पदों को मंजूरी
चुनावी वर्ष से पहले सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है. नीतीश कैबिनेट की इस बैठक में मुजफ्फरपुर आरबीटीएस होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए तीन विषयों के प्रोफेसर पद को भरने का निर्णय लिया गया है.


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 150 क्लर्क की बहाली
पटना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 150 पदों को भरने की मंजूरी मिली है. इस विभाग में उच्चवर्गीय लिपिक और निम्नवर्गीय लिपिक के 75-75 पदों के सृजन को मंजूरी मिली है.