ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

नगर विकास विभाग करेगा इंजीनियरों की बहाली, दो हफ्ते में पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

PATNA : बिहार का नगर विकास एवं आवास विभाग इंजीनियरों की बहाली करने जा रहा है। विभाग 2 हफ्ते के अंदर बड़ी तादाद में इंजीनियरों की नियुक्ति करेगा। विभाग में 255 असिस्टेंट इंजीनि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार का नगर विकास एवं आवास विभाग इंजीनियरों की बहाली करने जा रहा है। विभाग 2 हफ्ते के अंदर बड़ी तादाद में इंजीनियरों की नियुक्ति करेगा। विभाग में 255 असिस्टेंट इंजीनियर की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही साथ 463 जूनियर इंजीनियर की भी बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 


नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर इन सभी को विभाग नियोजन पत्र भी दे देगा। विभाग जिन इंजीनियरों की नियुक्ति करने जा रहा है उनमें 192 सिविल इंजीनियर, 61 मेकेनिकल इंजीनियर और दो आर्टिकल इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावे 2 सप्ताह के अंदर 463 जूनियर इंजीनियर की बहाली प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। यह सभी नियुक्तियां संविदा के आधार पर होगी। 


जूनियर इंजीनियर पद के लिए कुल 18482 फॉर्म आए हैं। इनमें से 377 सिविल इंजीनियर, 44 मैकेनिकल और 42 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की बहाली की जाएगी। बहाली प्रक्रिया के लिए 3 फरवरी को चयन समिति के बैठक होगी और उसके बाद जूनियर इंजीनियर के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 से 11 फरवरी तक होगी। 16 फरवरी तक नियोजन पत्र दे दिया जाएगा।