ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अब BPSC से बहाल किए जाएंगे DTO, परिवहन विभाग ने तैयार किया प्रारुप

PATNA : अब अगले साल से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की बहाली बीपीएससी के माध्यम से की जाएगी. इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रारूप तैयार कर लिया है.जिला परिवहन पदाधिकारी कैडर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब अगले साल से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की बहाली बीपीएससी के माध्यम से की जाएगी. इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रारूप तैयार कर लिया है.

जिला परिवहन पदाधिकारी कैडर गठन के लिए परिवहन विभाग ने एक कमेटी गठित की थी. जिसने प्रारुप तैयार कर लिया है. अब  अगले महीने प्रस्ताव तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग के पास भेजा जाएगा. जहां से मंजूरी मिलते ही कैबिनेट के पास भेजा जाएगा. 

बता दें कि परिवहन विभाग में जिला परिवहन पदाधिकारी का अपना कैडर नहीं था. साल 2010 से विभाग कैडर बनाने में जुटा था, पर सफलता नहीं मिल सकी. अभी तक बिहार प्रशासनिक अधिकारी के अफसर ही डीटीओ के पद पर तैनात हैं. डीटीओ की कमी के कारण एक अफसर के पास दो जिलों का प्राभर रहता था.  कैडर बन जाने के बाद परिवहन विभाग कैडर के अधिकारी इस पद पर तैनात होंगे.

हर साल परिवहन विभाग डीटीओ की रिक्तियां बिहार लोक सेवा आयोग के पास भेजेगा और फिर बीपीएससी डीटीओ की बहाली करेगा. डीटीओ के 60 फिसदी सीट बीपीएससी से बहाली होगी और 40 फिसदी सीटों पर एमवीआई की प्रोन्नति से भरा जाएगा.