ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

23 से 26 फरवरी के बीच जेईई मेंस, यह नए नियम रहेंगें लागू

DELHI : जीईई मेंस एग्जाम 2021 की तारीखों का ऐलान हो गया है. अगले साल 23 से 26 फरवरी के बीच जेईई मेंस की परीक्षा 4 सेशन में होगी. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा क

23 से 26 फरवरी के बीच जेईई मेंस, यह नए नियम रहेंगें लागू
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जीईई मेंस एग्जाम 2021 की तारीखों का ऐलान हो गया है. अगले साल 23 से 26 फरवरी के बीच जेईई मेंस की परीक्षा 4 सेशन में होगी. केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा कर दी है. साथ ही साथ यह भी घोषणा की गई है कि अन्य तीन सेशन मार्च, अप्रैल और मई में होंगे. आपको बता दें कि सरकार ने अगले साल चार सेशन में जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है.


इस बार जेईई मेंस की परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा 15 अंक के ऑप्शनल सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होगी. यह सभी जानकारी आज खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने साझा की हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान छात्रों की परेशानियों से हम अवगत है और इसीलिए हमने 4 सेशन में जेईई मेंस की परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. इसके पहले मंगलवार को एनडीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया था लेकिन उसे बाद में हटा लिया गया था.


आपको बता दें कि छात्र 1 साल में 4 बार आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. जेईई मेंस के तर्ज पर अब नीत की परीक्षा को लेकर भी आयोजित किए जाने की चर्चा है. हालांकि अब तक इस मामले में कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है.