ब्रेकिंग
बिहार में अब सरकारी निगरानी सिस्टम से जुड़ेंगे निजी CCTV कैमरे, सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसलाबिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे के हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोलीपटना के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब सप्ताह में 3 दिन करना होगा यह काम, शैक्षणिक माहौल सुधारने पर जोरयात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस दिन से बदले मार्ग से चलेगी पटना-लखनऊ वंदे भारत, कई अन्य ट्रेनों के रूट भी बदलेबिहार में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: 1239 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सरकार ने BPSC को भेजा प्रस्ताव; 13 संस्थानों में क्रेडिट कार्ड भुगतान पर रोकबिहार में अब सरकारी निगरानी सिस्टम से जुड़ेंगे निजी CCTV कैमरे, सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसलाबिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरा एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे के हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोलीपटना के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब सप्ताह में 3 दिन करना होगा यह काम, शैक्षणिक माहौल सुधारने पर जोरयात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस दिन से बदले मार्ग से चलेगी पटना-लखनऊ वंदे भारत, कई अन्य ट्रेनों के रूट भी बदलेबिहार में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: 1239 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, सरकार ने BPSC को भेजा प्रस्ताव; 13 संस्थानों में क्रेडिट कार्ड भुगतान पर रोक

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई तथा महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में 07 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका अनंत, प्रोफेसर एवं यूनिट हेड, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, एम्स पटना थीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डीन प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं एवं सशक्त महिलाएँ केवल सफल करियर ही नहीं बनातीं, बल्कि एक अधिक स्वस्थ और मजबूत समाज का भी निर्माण करती हैं। 

जब महिलाएँ सशक्त होती हैं तो समाज आगे बढ़ता है, जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं तो संस्थान प्रगति करता है और जब महिलाओं का सम्मान होता है तो राष्ट्र मजबूत बनता है।इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी जी का संदेश भी पढ़ा गया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और संस्थान महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कार्यक्रम को संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) हरिहर दीक्षित ने भी संबोधित किया और महिलाओं के सम्मान तथा उनके सर्वांगीण विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत सभी महिला डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को फूल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासक डॉ. कीर्ति पाल ने महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 09 और 10 मार्च को महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जॉइंट डायरेक्टर प्रोफेसर अरविंद प्रसाद, प्रोफेसर अशोक शरण तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 से अधिक फैकल्टी, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं हाई टी के वितरण के साथ हुआ।

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

NSMCH बिहटा में महिला दिवस पर समारोह का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें