ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

NSIT की टीम ने जीता टीचिंग प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

PATNA: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी) की टीम ने जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है.10 फरवरी को जमशेदपुर के सेंटर फॉर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहटा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी) की टीम ने जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है.10 फरवरी को जमशेदपुर के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टेक्नोप्रेन्योरशिप एंड स्कीलिंग पर कार्यशाला आयोजित किया गया था. 

इस कार्यशाला के दूसरे हिस्से में टीचिंग प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. जिसमें भाग लेने वालों को विभिन्न तरह के बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने थे. इस प्रतियोगिता में झारखंड के युवा उद्यमी की दो टीम, नेशनल मेडिकल लैब की चार टीम, टाटा स्टील की दो टीम और एनएसआईटी की एक टीम भाग ली. लेकिन बाजी एनएसआईटी की टीम ने मारी और एनएसआईटी टीम को प्रथम स्थान मिला. 

एनएसआईटी की टीम में छात्र शाहबाज, विवेक और सैफ अली शामिल थे. टीम के मेंटर डॉ. अनिके दत्त थे. एनएसआईटी टीम का थीम था, ‘रूलर इकोनॉमिक बूस्ट थू्र मल्टी ऑपरेशनल मशीन’. कार्यशाला में एमएसएमई के इंडोर डायनिस टूल रूम के जीएम आनंद दयाल शामिल हुए. उन्होंने बताया कि विभिन्न इंक्यूबेशन सेंटर में अपना बिजनेस शुरू किया जा सकता है. वहीं, एक्सएलआरआई के पूर्व फैकल्टी प्रो. प्रबल कुमार सिंह ने बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक से सहायता लेने का तरीका बताया. उन्होंने कहा कि बैंक कैसे फंड मिलेगा. एनएसआईटी की टीम के जीतने पर रजिस्ट्रार कृष्ण मुरारी सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी. कहा कि एनएसआईटी के विद्यार्थी हर बार अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं और इस बार भी किया है. संस्थान की ओर से ऐसे विद्यार्थियों और शिक्षकों को हर संभव सहायता जारी रहेगी.