ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसBihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

NEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोक

NEET UG की दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने पेपर सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए भारत में टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई और 30 जून तक मैसेज एडिट फीचर बंद करने का निर्देश दिया है।

NEET UG 2026 Re- Exam
टेलीग्राम पर लगा बैन
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने पेपर सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।


एनटीए ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत भारत में Telegram के उपयोग पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि 30 जून तक इसके मैसेज एडिट फीचर को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।


एनटीए के अनुसार यह निर्णय उन संगठित धोखाधड़ी गिरोहों के खिलाफ लिया गया है, जो टेलीग्राम पर पेपर लीक का झूठा दावा कर उम्मीदवारों और अभिभावकों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसी ने बताया कि “PAPER LEAKED NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे चैनलों के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।


एनटीए ने यह भी कहा कि मैसेज एडिट फीचर का दुरुपयोग कर पुराने संदेशों को बदलकर परीक्षा से पहले और बाद में झूठे साक्ष्य तैयार किए जा रहे थे, जिससे पेपर लीक का भ्रम पैदा किया जा सके। मूल टाइमस्टैम्प समान रहने के कारण यह दावा करना आसान हो जाता था कि लीक पहले हुआ था। 


हालांकि एजेंसी ने माना कि इन प्रतिबंधों से सामान्य उपयोगकर्ताओं को असुविधा हो सकती है, लेकिन इसे अस्थायी और आवश्यक कदम बताया गया है। एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।


धोखाधड़ी या फर्जी दावों की शिकायत के लिए:

राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930

एनटीए हेल्पलाइन: 011-40759000, 011-69227700

ईमेल: neetug@nta.ac.in

ऑनलाइन शिकायत: National Cyber Crime Reporting Portal

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता