ब्रेकिंग
पटना में बेखौफ चोरों का आतंक: घर में घुसकर चोरी, पेड़ा खाया-पानी पिया और लाखों लेकर फरारबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला समेत तीन घायलCM सम्राट टेंशन करेंगे दूर: आपका केस DC-AC-DCLR और CO कोर्ट में है 'लंबित' तो तुरंत होगा निबटारा, सहयोग शिविर में ही अधिकारी देंगे जानकारी...ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत: भीषण गर्मी में ‘AC हेलमेट’ और पोर्टेबल फैन से लैस होंगे जवान ‘चुपके-चुपके आपकी जेब काट रही सरकार’, 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले राहुल गांधीपटना में बेखौफ चोरों का आतंक: घर में घुसकर चोरी, पेड़ा खाया-पानी पिया और लाखों लेकर फरारबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला समेत तीन घायलCM सम्राट टेंशन करेंगे दूर: आपका केस DC-AC-DCLR और CO कोर्ट में है 'लंबित' तो तुरंत होगा निबटारा, सहयोग शिविर में ही अधिकारी देंगे जानकारी...ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत: भीषण गर्मी में ‘AC हेलमेट’ और पोर्टेबल फैन से लैस होंगे जवान ‘चुपके-चुपके आपकी जेब काट रही सरकार’, 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले राहुल गांधी

NEET UG 2026: री-एग्जाम और फीस रिफंड पर बड़ा अपडेट... NTA ने शुरू की प्रक्रिया, जानें क्या है प्रोसेस

NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: NEET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। NTA ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है और साथ ही री-एग्जाम की तारीख भी घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर रिफंड प्राप्त

NEET UG 2026: री-एग्जाम और फीस रिफंड पर बड़ा अपडेट... NTA ने शुरू की प्रक्रिया, जानें क्या है प्रोसेस
Ramakant kumar
3 मिनट

NEET UG Re-Exam 2026 Fee Refund: नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन सभी अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके साथ ही एजेंसी ने यह भी साफ कर दिया है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।


एनटीए ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के साथ मिलकर एक विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च किया है, जिसके जरिए छात्र अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर फीस वापस ले सकते हैं। दरअसल, कई छात्रों ने साइबर कैफे, CSC सेंटर या अन्य माध्यमों से फीस जमा की थी, इसलिए रिफंड प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।


27 मई तक भरना होगा बैंक डिटेल्स

एनटीए के अनुसार फीस रिफंड पोर्टल 22 मई 2026 से शुरू हो चुका है। छात्र 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तय समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।


21 जून को होगी री-एग्जाम

एनटीए ने बताया कि 21 जून 2026 को NEET UG की दोबारा परीक्षा आयोजित होगी। अच्छी बात यह है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। पहले से किया गया रजिस्ट्रेशन और एग्जाम सिटी ऑप्शन ही मान्य रहेगा। इसके लिए किसी तरह की अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी।


ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन

  1. छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिफंड क्लेम कर सकते हैं —
  2.  सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  3.  अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
  4.  डैशबोर्ड में दिख रहे “NEET UG 2026 Fee Refund Link” पर क्लिक करें।
  5.  इसके बाद बैंक अकाउंट की सही जानकारी भरें।
  6.  खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड सही-सही दर्ज करें।
  7.  चाहें तो कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं।
  8.  सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।


गलत जानकारी देने पर अटक सकता है पैसा

एनटीए ने छात्रों को साफ चेतावनी दी है कि बैंक डिटेल गलत होने पर रिफंड फेल हो सकता है। इसलिए सभी जानकारी ध्यान से भरें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद उसमें बदलाव का विकल्प नहीं मिलेगा।


जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क

अगर किसी छात्र को रिफंड या पोर्टल से जुड़ी तकनीकी परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।