ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में फर्स्ट एड एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Patna: पटना के मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए फर्स्ट एड एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक उपचार, मेडिकल इमरजेंसी की पहचान और चोटों के आकलन की जानकारी दी गई।

Patna News
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna: मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फर्स्ट एड एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



इसमें प्राथमिक उपचार, मेडिकल इमरजेंसी की पहचान, चोटों का आकलन और आपातकालीन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। चेयरमैन डॉ. डी. के. सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।



सही समय पर उचित कदम उठाकर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। ऐसे प्रशिक्षण से व्यावहारिक कौशल और आत्मविश्वास बढ़ता है। प्राचार्य साधना कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिक उपचार की जानकारी आवश्यक है। 



विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देना संस्थान का उद्देश्य है, ताकि वे भविष्य में मरीजों की बेहतर देखभाल कर सकें और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता