ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन के बाद स्कूल खुले तो ऐसे मेकअप होगा सिलेबस, गर्मी की छुट्टियां भी केवल DM के आदेश पर होंगी

PATNA : देश में 3 मई तक लॉकडाउन के बाद यह बात तय हो गई है कि स्कूलों में बच्चों का सिलेबस अब पिछड़ जाएगा. पटना के लगभग सभी बड़े प्राइवेट स्कूलों ने सिलेबस मेकअप करने के लिए ब्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश में 3 मई तक लॉकडाउन के बाद यह बात तय हो गई है कि स्कूलों में बच्चों का सिलेबस अब पिछड़ जाएगा. पटना के लगभग सभी बड़े प्राइवेट स्कूलों ने सिलेबस मेकअप करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. राजधानी के ज्यादातर स्कूलों में इस बार छुट्टियों की कटौती की जाएगी. त्योहारों में भी स्कूल कब छुट्टियां करेंगे और साथ ही साथ समर वेकेशन भी केवल डीएम के आदेश के बाद दिया जाएगा.

अब न तो दशहरा में 8 दिन की छुट्टियां होगी और ना ही दीपावली से लेकर छठ तक लंबी छुट्टियां मिलेंगी. इस बार सारे त्योहारों की छुट्टियों में कटौती की जाएगी. यह निर्णय क्रिश्चियन माइनॉरिटी एजुकेशन सोसाइटी ने लिया है.

3 मई तक जारी लॉकडाउन के बाद स्कूल खुलता भी है तो मई-जून में गर्मी की छुट्टियां नहीं होंगी. हालात को देखते हुए डीएम के आदेश के बाद ही गर्मी की छुट्टी दी जाएगी. जरूरत पड़ा तो रविवार को भी क्लासेस लिए जाएंगे. इस बाबत कहना है कि छुट्टियों में कटौती कर हमें सिलेबस पूरा करना होगा, नहीं तो इस साल सिलेबस पूरा होने के कोई भी आसार नहीं है.