ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

जेईई-मेंस आज से शुरू, एक घंटा पहले करनी होगी रिपोर्टिंग, कोरोना काल में इन बातों का रखे ध्यान

DESK :कोरोना संकट के बीच परीक्षा टालने की मांग लगातार उठ रही थी. लेकिन इन सब के बीच मंगलवार से देश भर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई-मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है.इस बार

जेईई-मेंस आज से शुरू, एक घंटा पहले करनी होगी रिपोर्टिंग, कोरोना काल में इन बातों का रखे ध्यान
Anamika
2 मिनट

DESK :कोरोना संकट के बीच परीक्षा टालने की मांग लगातार उठ रही थी. लेकिन इन सब के बीच मंगलवार से देश भर में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई-मुख्य परीक्षा  शुरू हो रही है.

इस बार 8.58 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा 1 से 13 सितंबर तक ली जाएगी. जेईई परीक्षा के लिए शिफ्ट 8 से बढ़ाकर 12 और परीक्षा केंद्र 570 से बढ़ाकर 660 किए गए हैं.



इसके साथ ही इस बार परीक्षा में कई अहम बदलाव किए गए हैं. स्टूडेंट को परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से परीक्षार्थियों की मदद करने की अपील की है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि 'मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इन अभूतपूर्व परिस्थितियों में हमारे छात्रों को सहयोग देने और पर्याप्त इंतजाम करने की अपील करता हूं. ताकि आवेदकों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.  कोविड-19 के तहत परीक्षा केंद्रों में शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सभी को मास्क लगा कर परीक्षा देनी होगी. 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.

रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है. 

जिस परीक्षार्थियों का बॉडी टेम्परेचर 99.4 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होगा, उन्हें आइसोलेशन रूम में ले जाया जाएगा. वह वहीं बैठकर परीक्षा देंगे.