ब्रेकिंग
बिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशन

ISM पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, कविता, भाषण और रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, पटना के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, पोस्टर निर्माण और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के जरिए हिंदी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, पटना (ISM Patna) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें हिंदी दिवस के महत्व और प्रासंगिकता के बारे में जानकारी देना था।



कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कविता, भाषण तथा ‘मेरे लिए हिंदी का क्या अर्थ है’ विषय पर अपने विचार एवं भावनाएँ प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और हिंदी भाषा के महत्व को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।



कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में नीरू, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) तथा डॉ. सुनीता और आरती सिन्हा, सहायक प्राध्यापक, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग शामिल रहीं। कविता प्रतियोगिता में BCA प्रथम वर्ष के गोविंद कुमार और समीर आलम विजेता रहे। वहीं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में BAJMC प्रथम वर्ष की श्रृष्टि सोनी विजेता रहीं।



सभी प्रतिभागियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक प्रदान किए गए। प्रतिभागियों को पदक इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन, डॉ. विवेकानंद शर्मा द्वारा प्रदान किए गए।



इस अवसर पर TPO नीरू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें हिंदी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा को महत्व देने तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और संचार में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।



कार्यक्रम का संचालन BCA प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश फारूकी ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन उत्साह और आत्मविश्वास के साथ किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और विचारों को व्यक्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। साथ ही, विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के सांस्कृतिक और भाषाई महत्व को समझा तथा हिंदी के प्रति अपनी रुचि और सम्मान को अभिव्यक्त किया।



ISM पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, कविता, भाषण और रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ मनाया गया हिंदी दिवस



ISM पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन, कविता, भाषण और रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता