ब्रेकिंग
कोचिंग फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकआय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर के पूर्व सब-रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्तगया के दुर्गाबाड़ी झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बिहार में नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी: निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, छात्र हितों को लेकर मुख्यमंत्री सख्तमंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच सेतु का करेगा कामकोचिंग फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकआय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर के पूर्व सब-रजिस्ट्रार मणिरंजन सेवा से बर्खास्तगया के दुर्गाबाड़ी झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बिहार में नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी: निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, छात्र हितों को लेकर मुख्यमंत्री सख्तमंत्री नीतीश मिश्रा ने ‘वैश्विक बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, दुनिया भर में फैले लाखों बिहारियों के बीच सेतु का करेगा काम

Success Story: कौन हैं अनुकृति शर्मा? जो NASA की नौकरी ठुकराकर बनीं IPS, दो बार UPSC क्रैक कर बनीं मिसाल

Success Story: राजस्थान की अनुकृति शर्मा ने नासा की आकर्षक नौकरी का प्रस्ताव ठुकराकर सिविल सेवा का रास्ता चुना। शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने दो बार UPSC परीक्षा पास की, पहले IRS और फिर IPS अधिकारी बनीं।

Success Story
सफलता की कहानी
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Success Story: UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। जहां कई उम्मीदवार वर्षों की मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते, वहीं कुछ अभ्यर्थी अपने पहले या दूसरे प्रयास में ही परीक्षा पास कर लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक से अधिक बार UPSC परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है राजस्थान के जयपुर की रहने वाली आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा की।


अनुकृति शर्मा ने अपनी शुरुआती शिक्षा जयपुर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ सिद्धा मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS) की डिग्री प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च से जुड़ीं।


उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं। वर्ष 2012 में उनका चयन अमेरिका के राइस यूनिवर्सिटी में ज्वालामुखी अनुसंधान से जुड़े पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ। पीएचडी के दौरान उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें NASA से आकर्षक पैकेज वाली नौकरी का प्रस्ताव भी मिला।


हालांकि, अनुकृति ने विज्ञान के क्षेत्र में सुनहरे करियर का मौका छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुना। उन्होंने नासा की नौकरी का प्रस्ताव ठुकरा दिया और भारत लौटकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उनके शिक्षकों ने भी उन्हें रिसर्च के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।


UPSC की तैयारी के दौरान उन्हें शुरुआती दो प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर वर्ष 2018 में चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 355 हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चयनित हुईं।


हालांकि IRS में चयन के बाद भी उनका सपना पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने एक बार फिर प्रयास करने का फैसला किया और वर्ष 2020 में पांचवें प्रयास में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 138 हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हो गईं।


अनुकृति शर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को देती हैं, जिन्होंने कठिन समय में उनका पूरा साथ दिया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं और लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता