ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना संकट में IBPS ने निकाली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

DESK : देश की बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है. सरकारी बैंकों में हर साल IBPS के माध्यम से होने वाली क्लर्क की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन ज

कोरोना संकट में IBPS ने निकाली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई
Anamika
2 मिनट

DESK : देश की बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की चाहत रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है. सरकारी बैंकों में हर साल IBPS के माध्यम से होने वाली क्लर्क की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस साल इस परीक्षा के माध्यम से 1500 से ज्यादा पदों पर क्लर्क की भर्ती की जाएगी. 

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 05, 12 और 13 दिसंबर 2020 को किया जाएगा. जिसके परिणाम 31 दिसंबर 2020तक प्रकाशित होने की उम्मीद है.  वहीं मेनस परीक्षा 24 जनवरी 2021 हो होना निर्धारित है. 

नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों का पे-स्केल 7200 रुपये प्रति माह से लेकर 19300 रुपये प्रति माह होगा. 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. इसके लिए आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आयु की गिनती 01.09.2020 के आधार पर की जाएगी.

परीक्षा के लिए आदेवन शुल्क के रूप में Gen/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये देने होंगे. अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड्स/मोबाइल वॉलेट से कर सकते हैं.

👉 आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.


👉 आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.