ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

High Placement College: IIT को पछाड़ 1 करोड़ से ज्यादा का प्लेसमेंट देने का बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस कॉलेज ने हासिल किया कीर्तिमान

High Placement College: क्या आप जानते हैं कि बिहार के इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को गूगल में लाखों के प्लेसमेंट मिले हैं? जानें, किस ब्रांच के छात्रों ने प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की

High Placement College
High Placement College
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

High Placement College: जब भी हम पढ़ाई के लिए कोई कॉलेज सेलेक्ट करते हैं तो उसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी चेक करते हैं। प्लेसमेंट के मामले में इस कॉलेज ने आईआईटी को पीछे छोड़ते हुए 1 करोड़ से ज्यादा का  प्लेसमेंट देकर कीर्तिमान हासिल कर लिया है। 


 प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड 

बोर्ड परीक्षा के खत्म होते ही कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बेस्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को फैकल्टी की डिटेल्स के साथ कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को भी चेक कर लेना चाहिए। अगर हम बात करें प्लेसमेंट की तो सबसे ऊपर IITs का नाम आता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कॉलेज ऐसा भी है जिसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई आईआईटी को पीछे छोड़ चुका है। आइए जानते हैं इस कॉलेज के बारे में विस्तार से। 


 IIT को दिया टक्कर 

कैंपस प्लेसमेंट के मामले में आईआईटी को टक्कर देने वाले इस कॉलेज का नाम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैदराबाद है। हाल के दिनों में  ये कॉलेज अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 


 कई कोर्स में 100% प्लेसमेंट  


बात करें प्लेसमेंट रिकॉर्ड कि तो IIIT हैदराबाद में पिछले साल कई मल्टी नेशनल कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं। इसके साथ हीं ज्यादातर कोर्स में प्लेसमेंट 100% देखा गया है। इस कॉलेज ने पिछले साल बीटेक कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक communication (BTech ECE) में प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार दिया है। यहां पिछले साल बीटेक कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट प्लेसमेंट 69 लाख रुपये का रहा है।


 हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ 

2022-23 के प्लेसमेंट पर नजर डालें तो MS रिसर्च बैच में कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन कोर्स में प्लेसमेंट शानदार रहा है। इस कोर्स में 100% छात्रों को प्लेसमेंट मिला। वहीं, हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ रुपये का देखा गया।


कई कोर्स हैं मौजूद 

अगर बात करें कोर्स कि तो आईआईआईटी हैदराबाद में इंजीनियरिंग के कई कोर्स मौजूद हैं। यहां बीटेक, एमटेक के अलावा रिसर्च कोर्स भी कराए जाते हैं। इस कॉलेज में हर कोर्स के लिए कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर करती हैं।


 गूगल से मिला ऑफर 

आईआईआईटी हैदराबाद के छात्रों को गूगल जैसी कंपनियों में भी जॉब मिली है। इस कॉलेज की गुंजन गुप्ता को गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट हुआ है।