ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव, चेयरमैन और ट्रस्टी ने दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं

Patna: पटना के गुरुदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna: गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, पटना में नवरात्र के अवसर पर डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में डांडिया और गरबा खेलकर उत्सव का आनंद लिया। संगीत और नृत्य से कॉलेज का माहौल खुशनुमा हो गया।



इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस. के. पांडेय और ट्रस्टी ओम प्रकाश ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आपसी मेलजोल बढ़ता है और उन्हें अपनी संस्कृति व परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है।



कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों तथा सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सभी के सहयोग से आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।



डांडिया उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और मिल-जुलकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस आयोजन ने कॉलेज परिसर में खुशी, आपसी प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता