ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

CTET की परीक्षा आज, 28 लाख कैंडिडेट हो रहे शामिल, पटना में ऐसा है इंतजाम

PATNA : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आज हो रही है. बिहार से 54 हजार 774 कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं. पटना सहित 29 शहरों में परी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आज हो रही है. बिहार से 54 हजार 774 कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं. पटना सहित 29 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 

सीबीएसई के मुताबिक भोजपुर और नालंदा में पहली बार सीटीईटी के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रथम पाली में एक से पांचवी तक के लिए परीक्षा आयोजित की गई है. जिसमें 36 हजार 840 कैंडिडेट शामिल होंगे, तो वहीं दूसरी पाली में छठी से आठवीं तक के लिए परीक्षा आयोजित की गई है. जिसके लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पेपर शुरू होने के 90 मिनट पहले कैंडिडेट को सेंटर पर पहुंचना होगा. पेपर शुरू होने से 15 मिनट पहले सील लगी टेस्ट बुकलेट और आंसर शीट कैंडिडेट को दे दी जाएगी.

1. परीक्षार्थी अपने साथ अपना ईएडमिट कार्ड के प्रिंट आउट समेत  ऑरिजनल फोटो आईडी रखें.

2. पेपर, ज्योमेट्री, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्केल, घड़ी, कैमरा, हैंडबैग लेकर नहीं जाएं.