ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निकली वैकेंसी, परीक्षा दिए बिना मिलेगी नौकरी

Desk : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 358 रिक्तियां जार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

Desk :  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 358 रिक्तियां जारी की गई हैं. इस क्षेत्र में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है. अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन भर सकतें हैं.   

ट्रेड अप्रेंटिस के 350 पदों के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई की होनी चाहिए. उम्र की सीमा अप्रेंटिसशिप के नियमानुसार तय की गई है. वहीं टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के 8 पदों के लिए संबंधित ट्रेड में वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास होने जरुरी है.    

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 04 अगस्त 2020 तक आवेदन दे सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार कोचीन शिपयार्ड की वेबसाइट cochinshipyard.com पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और उस परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए कोचीन शिपयार्ड की तरफ से कोई लिखित या ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं होगा.     

👉  नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें