ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

CLAT 2020 की परीक्षा तिथि हुई घोषित, यहां जाने कब होगा एग्जाम

DESK : कोरोना की वजह से स्थगित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का अब आयोजन किया जाने वाला है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्थाने अब तारीखों का ऐलान करने लगी हैं. इसी क्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना की वजह से स्थगित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का अब आयोजन किया जाने वाला है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्थाने अब तारीखों का ऐलान करने लगी हैं. इसी क्रम में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 के आयोजन की तिथि की घोषणा कर दी गई है. 

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा अब 07 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए  clat.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. 

यूजी और पीजी दोनों कोर्सेस के छात्रों के लिए परीक्षा दोपहर में दो से चार के मध्य आयोजित की जाएगी. परीक्षा से करीब दो हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इसके माध्यम से स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और सेंटर पता कर पाएंगे.बता दें कि लॉ के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह परीक्षा बहुत अहम है क्योंकि इसी के द्वारा उन्हें विभिन्न लॉ कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन मिलता है. 

इस साल CLAT  की परीक्षा पहले 22 अगस्त 2020  को आयोजित की जाने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पाया. हर साल इस परीक्षा में शामिल हो कर स्टूडेंट्स देश के विभिन्न 22 लॉ यूनिवर्सिटीज़ में एडमीशन लेते हैं. 

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो घंटे में 150 प्रश्न हल करने होते हैं. पहले यह परीक्षा 67 सेंटर्स पर होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 203 कर दी गयी है.