ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में नई आरक्षण नीति लागू, OBC छात्रों को होगा फायदा

PATNA : अब केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में नई आरक्षण नीति के अनुसार एडमिशन होगा. इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नईआकक्षण नीति तैयार कर दी है.केंद्रीय व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में नई आरक्षण नीति के अनुसार एडमिशन होगा. इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नईआकक्षण नीति तैयार कर दी है.

केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में अब ओबीसी कैटेगरी के छात्रों को 27 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा. नए सत्र 2020-21 से यह आरक्षण नियम लागू कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय नियमित प्रवेश प्रक्रिया के बाद एससी एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए  अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी.  

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी नोटिस के अनुसार एससी और एसटी के लिए आरक्षण का अनुपात उस जिले की आबादी के बराबर होगा, जहां स्कूल स्थित है. लेकिन राष्ट्रीय औसत से कम और इन दोनों जातियों के लिए 50 % से अधिक नहीं हो सकता है. अभी तक दोनों संस्थाएं एससी छात्रों को प्रवेश में 15% और एसटी छात्रों को 7.5% आरक्षण देते थे. इसके अलावा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान के तहत 25 % अन्य और  3% सीटें दिव्यांग छात्रों के लिए थी.