ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार बोर्ड में को-ऑर्डिनेटर के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने इतना मिलेगा मानदेय; जाने.. लास्ट डेट

BSEB Coordinator Recruitment 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने जेईई-नीट फ्री कोचिंग प्रोग्राम में को-ऑर्डिनेटर के 3 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 75,000 मासिक मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है।

BSEB Coordinator Recruitment 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BSEB Coordinator Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम में को-ऑर्डिनेटर के 3 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को 75,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

को-ऑर्डिनेटर पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) होना अनिवार्य है। MBA डिग्रीधारियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास JEE, NEET या किसी अन्य कोचिंग संस्थान में को-ऑर्डिनेटर अथवा समकक्ष पद पर कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।



चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक ई-मेल या मोबाइल के माध्यम से साक्षात्कार की सूचना दी जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 अगस्त 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में आयोजित किया जाएगा।



नियुक्ति और अनुबंध की अवधि

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। शुरुआत में नियुक्ति की अवधि दो वर्ष होगी। हालांकि, कार्य संतोषजनक रहने और आवश्यकता के अनुसार अनुबंध को हर 11 महीने पर बढ़ाया जा सकता है।



क्या होगी को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी?

चयनित को-ऑर्डिनेटर को निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें कोचिंग कार्यक्रम और कक्षाओं के संचालन की निगरानी के साथ-साथ छात्रों के लिए की गई व्यवस्थाओं की देखरेख भी शामिल होगी।



ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:


बिहार बोर्ड की कोचिंग वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Co-ordinator” लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, सैलरी स्लिप सहित सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।


महत्वपूर्ण तारीख: आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता