ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

TRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारी

BPSC ने TRE-4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर होने वाली भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की तारीख टाल दी है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को नई आवेदन तिथि के लिए आयोग क

TRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारी
Ramakant kumar
2 मिनट

BPSC Teacher Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत होने वाले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है.


BPSC ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया को स्थगित करने की जानकारी दी है. आयोग के अनुसार, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है.


1 सितंबर से शुरू होना था आवेदन

TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी. इसके जरिए बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है. आवेदन प्रक्रिया स्थगित होने की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा.


जल्द जारी होगी नई तिथि

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 14/2026 से संबंधित नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी. यानी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के लिए फिलहाल आयोग की अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा.


TRE-4.0 के तहत 32,388 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. आवेदन की तारीख स्थगित किए जाने के बाद अब नई तिथि जारी होने पर ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.