ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

BPSC Auditor Exam 2026: ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा

BPSC Auditor Exam Date 2026: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि जारी होने

BPSC Auditor Exam 2026: ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा
Ramakant kumar
3 मिनट

BPSC Auditor Exam Date 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग के तहत ऑडिटर पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिहार पंचायत ऑडिटर सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 102 स्थायी ऑडिटर पदों को भरा जाएगा।


परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अभ्यर्थियों की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग जल्द ही परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां भी जारी करेगा। वहीं, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जून के मध्य तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की संभावना है।


प्रारंभिक परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी। इसमें सामान्य अध्ययन विषय से कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


ऑडिटर बनने का रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि उम्मीदवारों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र, सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र और एक वैकल्पिक विषय का पेपर होगा।


वैकल्पिक विषयों में कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, गणित और सांख्यिकी जैसे विषय शामिल रहेंगे। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।


चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-5 के तहत वेतन मिलेगा। वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 2,800 रुपये निर्धारित है। विभिन्न सरकारी भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती मासिक वेतन करीब 37 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।