ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

26 जुलाई को होने वाली BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

BPSC 72nd Exam: BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब नई तारीख पर आयोजित होगी। आयोग जल्द ही संशोधित परीक्षा तिथि जारी करेगा।

BPSC 72nd Exam
BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC 72nd Exam: बीपीएससी की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 26 जुलाई को आयोजित होने वाली 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है।



आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। हालांकि, बीपीएससी ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते 26 जुलाई की परीक्षा को स्थगित किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तिथि जारी करेगा। 



बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। उम्मीदवार अब बिहार लोक सेवा आयोग की अगली अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने फिलहाल परीक्षा स्थगित करने के कारणों की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। 



परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी सूचना में केवल अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा स्थगित किए जाने की बात कही गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थगित होने से निराश होने की जरूरत नहीं है और उन्हें अपनी तैयारी नियमित रूप से जारी रखनी चाहिए।



नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद आयोग संशोधित कार्यक्रम जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल बीपीएससी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।





26 जुलाई को होने वाली BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता