ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

बिहार में इंटर में नामांकन के लिए BSEB आज जारी करेगा पहली मेरिट लिस्ट, 12 मई तक एडमिशन का मौका

Bihar Education News: बिहार में इंटर (11वीं) नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा. छात्र-छात्राओं को 12 मई तक एडमिशन का मौका दिया जाएगा. छात्र स्लाइड-अप और नए विकल्प भी चुन सकेंगे.

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के प्लस टू स्कूलों में इंटर (11वीं) में नामांकन के लिए पहली मेरिट सूची आज जारी की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) पोर्टल पर यह सूची मंगलवार सुबह 11 बजे प्रकाशित होगी। सूची जारी होते ही राज्यभर के स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


प्रथम मेरिट सूची के आधार पर छात्र-छात्राएं 12 मई तक नामांकन ले सकेंगे। इस दौरान वे नए विकल्प भरने या स्लाइड-अप का विकल्प भी चुन सकते हैं। राज्य के 10,010 प्लस टू स्कूलों में लगभग 17.50 लाख सीटों पर एडमिशन होगा, जबकि पटना जिले में 450 से अधिक स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।


जिन छात्रों का नाम पहली सूची में नहीं आएगा, वे 12 मई तक नए विकल्प भर सकते हैं। छात्र न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 स्कूल या संकाय का चयन कर सकते हैं, जिसके आधार पर उन्हें दूसरी मेरिट सूची में स्थान मिल सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।


वहीं, पहली सूची में आवंटित स्कूल से असंतुष्ट छात्र स्लाइड-अप विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले उन्हें आवंटित संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। बाद में दूसरी या तीसरी सूची जारी होने पर उन्हें उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में एडमिशन का मौका मिलेगा।


समिति द्वारा कुल तीन मेरिट सूची जारी की जाएंगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो स्पॉट एडमिशन के जरिए उन्हें भरा जाएगा। खास बात यह है कि छात्रों को केवल पहली बार नामांकन के समय ही शुल्क देना होगा। दूसरी या तीसरी सूची के आधार पर संस्थान बदलने पर दोबारा शुल्क नहीं लिया जाएगा।स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे नामांकन के अगले दिन OFSS पोर्टल पर अपडेट अनिवार्य रूप से करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता