ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बीएड एंट्रेंस एग्जाम आज, 278 सेंटर बनाये गए

PATNA : राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आज होगी. परीक्षा के लिए पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर एवं पूर्णिया में 278 केंद्र

बीएड एंट्रेंस एग्जाम आज, 278 सेंटर बनाये गए
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आज होगी. परीक्षा के लिए पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, मधेपुरा, मुंगेर एवं पूर्णिया में 278 केंद्र बनाए गए हैं. जहां आज b.Ed की परीक्षा ली जाएगी.

बीएड कोर्स की लगभग 35 हजार सीटों के लिए 1 लाख 22 हजार कैंडिडेट ने  आवेदन किया है. अकेले पटना में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,जहां पर 42 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा सेंटर है. सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी.



कोरोना संकट के इस काल में सभी परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. परीक्षा 11 बजे से लेकर 1 बजे तक होगी, लेकिन 9 बजे से ही सेंटर पर परीक्षार्थियों  का प्रवेश शुरू हो जाएगा. सभी कैंडिडेट, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस बल की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. जिनका भी तापमान ज्यादा पाया जाएगा उनकी परीक्षा अलग बैठा कर ली जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल लेकर आना अनिवार्य है. वही मास्क पहनकर उन्हें परीक्षा देनी होगी.