ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

YES बैंक के बाद अब इन 3 बैंकों पर उठने लगे सवाल, सभी के ग्राहकों की बढ़ी टेंशन

DESK : जिस तरह से आरबीआई ने कुछ दिन पहले YES बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है उससे ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. YES बैंक के ग्राहक 3 अप्रैल 2020 त

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : जिस तरह से आरबीआई ने कुछ दिन पहले YES बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी है उससे ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. YES बैंक के ग्राहक 3 अप्रैल 2020 तक अपने अकाउंट से अधिकतम 50 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं और नए लोन भी नहीं ले सकते हैं. इसी बीच YES बैंक की हालत को देखते हुए तीन और बैंक पर सवाल खडे हुए हैं. सोशल मीड़िया में तीनों बैंक को लेकर अफवाहें उड़ने लगी. जिसके बाद तीनों बैंकों के तरफ से सफाई जारी कर अपने ग्राहकों का टेंशन दूर करने की कोशिश की गई है.   

1.आरबीएल बैंक

सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि ‘‘आरबीएल बैंक का प्रबंधन बैंक को लेकर चिंताओं को दूर करना चाहता है, जो गलत सूचनाओं पर आधारित हैं. हम इस बात पर फिर से जोर देना चाहते हैं कि आरबीएल बैंक एक बुनियादी रूप से एक मजबूत संस्थान है. खासतौर से सोशल मीडिया में संस्था की वित्तीय सेहत और स्थिरता को लेकर अफवाहें गलत हैं, गलत भावना से प्रेरित हैं और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं"

2. करूर वैश्य बैंक-

इसी तरह  से सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने भी बयान जारी करते हुए खुद की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होने की बात कही है. बैंक का कहना है कि "केवीबी के पास पर्याप्त पूंजी है. अपने 104 साल के इतिहास में बैंक निरंतर लाभ में रहा है."

3. कर्नाटक बैंक-

इसी तरह  से सोशल मीडिया पर उड़े अफवाह के बीच निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने भी सफाई देते हुए ग्राहकों की चिंता दूर करने की कोशिश की है. कर्नाटक बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा कि "हम बैंक की आंतरिक नीति के तहत संपत्तियों पर भारित जोखिम के लिए पूंजी पर्याप्तता अनुपात रिजर्व बैंक द्वारा तय सीमा से ऊपर बनाए हुए हैं."