ब्रेकिंग
ग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्जसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

ट्विटर का शेयर 11 फीसदी फिसला, एलन मस्क से डील टूटने के बाद आई गिरावट

DEAK : दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिका इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के साथ 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है. इसके

ट्विटर का शेयर 11 फीसदी फिसला, एलन मस्क से डील टूटने के बाद आई गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DEAK : दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिका इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के साथ 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है. इसके बाद ट्विटर इंक के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने से निवेशकों के 3.2 अरब डॉलर साफ हो गए. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने एलन मस्क द्वारा करार को रद्द करने के फैसले को गलत बताया है.


वर्तमान में ट्विटर के 1 शेयर की कीमत 33.31 अमेरिकी डॉलर है, जो मस्क द्वारा दिए 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के प्रस्ताव से काफी कम है. ट्विटर के शेयरों में 11.3% की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल ट्विटर के शेयर अप्रैल की तुलना में काफी कम हैं, जब मस्क ने कंपनी में अपनी शुरुआती 9% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी. वहीं, एलन मस्क ने जबट्विटर खरीदने की घोषणा की थी उस समय से अबतक उनके स्वामित्व वाली ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला के शेयरों में भी 27 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो उस अवधि में एसएंडपी 500 में कुल 10 प्रतिशत की गिरावट से बड़ा है.


बता दें कि एलन मस्क की टीम ने शनिवार को ट्विटर को एक पत्र भेजकर 44 अरब डॉलर का सौदे को रद्द कर करने का एलान किया था. पत्र में कहा गया है कि खरीदी समझौते की कई शर्तों का ट्विटर ने उल्लंघन किया, इस कारण इस सौदे को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. टेस्ला के सीईओ की टीम का मानना है कि ट्विटर मेंस्पैम औरफर्जी खातों की संख्या पांचफीसदी से कहीं अधिक है, इसलिए मस्क इस अधिग्रहण समझौते को समाप्त कर रहे हैं.


वहीं, एलन मस्क के द्वारा सौदे को रद्द करने पर ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल तय मूल्य और शर्तों के अनुसार मस्क से करार तोड़ने पर सहमत है, लेकिन विलय के समझौतों की शर्तों के पालन के लिए मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है. हमें भरोसा है कि इस कानूनी लड़ाई में हम जीतेंगे. 

टैग्स