ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

#bycottchineseproducts फिर किया ट्रेन्ड, इस बार 3 इडियट्स फेम सोनम वांगचुक ने की पहल

DESK : एक ओर जहां देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत-चीन की सीमा पर विवाद बढ़ते ही जा रहा है. भारत चीन सीम पर चीनी हिस्से में बढती सेना की मौजूदगी को देखते हुए भ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : एक ओर जहां देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत-चीन की सीमा पर विवाद बढ़ते  ही जा रहा है. भारत चीन सीम पर चीनी हिस्से में बढती सेना की मौजूदगी को देखते हुए भारतीय सेना की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. कोरोना काल में चीन से कई देशों के विवाद बढ़ गए हैं. कई देश इस गंभीर संक्रामक बीमारी के लिए चीन को दोषी मानते रहे है. कई लोग तो कोरोना वायरस को चीनी वायरस का नाम तक दे दिया है. 

इन सब के बीच भारत में बायकाट चाइना ट्रेंड कर रहा है. भारत के लोग इस बार इसे काफी संजीदगी से ले रहे है. इसके लिए ट्विटर पर #bycottchineseproducts  नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को सोनम वांगचुक ने शुरू किया है. सोनम वांगचुक वही हैं जिन को लेकर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स बनी थी. रोमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सोनम वांगचुक ने 2 वीडियो बना कर ट्विटर पर शेयर की थी जो बाद में वायरल हो गई. वीडियो के वायरल होने पर उन्होंने कहा कि “उन्हें इस बात की ख़ुशी नहीं है कि उनका वीडियो वायरल हुआ और उसे 20 लाख व्यूज मिले, बल्कि ख़ुशी इस बात की है कि इससे चीन को एक कड़ा मैसेज गया है कि भारत के लोग काफी संजीदा हैं और चीन से नाराज हैं.”

इस ट्रेंड को फ़ॉलो करते हुए बहुत से युवाओं ने चीनी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दिया है. यदि करोड़ों में ऐप्स अनइंस्टॉल होंगी तो ये आंकड़ा बनकर चीनी सरकार को संदेश जाएगा. इससे उन्हें पता लगेगा कि भारत के सैनिक ही सिर्फ जवाब नहीं देंगे, बल्कि भारत की जनता भी उनके साथ खड़ी हुई है.

सोनम वांगचुक ने कहा कि चीन में बनने वाली चीजों के ऑर्डर अगर रद्द होने लगेंगे तो सीधा संदेश जाएगा कि चीन को भारत से टक्कर लेने में बहुत घाटा है. भारत चीनी उत्पादों के लिए एक बड़े बाजार का काम करता है. सोनम वांगचुक का कहना है कि सेना तो वक्त आने पर बुलेट से जवाब दे सकती है पर देश कि जनता चाहे तो वॉलेट से भी विरोध दर्ज करा सकती है. वीडियो के साथ ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि चीन में बने सामानों के साथ एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर और एक साल में चीनी हार्डवेयर का बहिष्कार करें.