ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

SBI के ग्राहक हैं तो ध्यान दें, धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने शुरू की नई सुविधा

DESK : SBI ने ATM से जुड़ी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने ग्राहकों को बढ़ती घटनाओं से सुरक्षा देने के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. इस क

SBI के ग्राहक हैं तो ध्यान दें, धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने शुरू की नई सुविधा
Anamika
2 मिनट

DESK :  SBI ने ATM से जुड़ी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने ग्राहकों को बढ़ती घटनाओं से सुरक्षा देने के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. इस के तहत अगर आप ATM में अपना बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए SBI आपको एसएमए भेजकर अलर्ट करेगा.

देश के सबसे बड़े बैंक का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण फर्जीवाड़े की घटनाये बढ़ गई है. इस नई सुविधा से ATM धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी.  बैंक ने अपने ग्राहकों को सतर्क रहने को कहा है. बैंक ने कहा है कि अगर आपके द्वारा मिनी-स्टेटमेंट या बैलेंस की जानकारी नहीं मांगी गई है तो बैंक आपको SMS के जरिये अलर्ट करेगा.

इस बारे में SBI ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है, बैंक ने कहा है कि अब हर बार जब भी ग्राहकों को ATM के माध्यम से बैलेंस पूछताछ या मिनी स्टेटमेंटकी जानकारी लेनी होगी, तो ग्राहकों को एक एसएमएस भेजकर सचेत किया जाएगा, ताकि वे अपने डेबिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर सकें. SBI ने कहा, जालसाज आपके बैंक खाते में सेंध लगाने के लिए ऐसी साजिश कर सकते हैं.

आपको बता दें कि, इससे पहले भी SBI ने अपने सभी ग्राहकों को SBI ATM में अनधिकृत लेनदेन से बचने के लिए कार्डलेस कैश निकासी की सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी.