ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

SBI ATM से अब नहीं निकलेगा पैसा ; बैंक ने नियम में किया बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर

DESK : अगर आप भारतीय स्‍टेट बैंक का एटीएम कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। एसबीआई ने एक जनवरी से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है।नए नियम के तहत आपको

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : अगर आप भारतीय स्‍टेट बैंक का एटीएम कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है।  एसबीआई ने एक जनवरी से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है।नए नियम के तहत आपको वन टाइम पासवर्ड के जरिए कैश निकालने की सुविधा मिलेगी।

दरअसल, एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड एटीएम विदड्रॉल सुविधा लॉन्च की है। इस सुविधा में आप जब एसबीआई के एटीएम मशीन में कैश निकालने के लिए कार्ड लगाएंगे तो आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट होगा।नई सुविधा के तहत जब कार्डधारक एसबीआई के एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा तभी एटीएम मशीन के स्क्रीन पर ओटीपी एंटर करने का विकल्‍प आएगा। इस ओटीपी को एटीएम स्‍क्रीन पर एंटर करने बाद ही कैश निकल सकेगा।

यहां बता दें कि ओटीपी बेस्ड निकासी सुविधा एसबीआई कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से कैश निकासी पर लागू नहीं होगी। वहीं नई सुविधा के तहत अभी सिर्फ सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच ही आप ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं। यह सुविधा दस हजार रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए मिलेगी। जाहिर सी बात है कि ओटीपी बेस्ड कैश विदड्राल सुविधा के जरिए ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बढ़ेगी।यही नहीं उपभोक्ता क्लोन कार्ड यानी डुप्लीकेट कार्ड से पैसे निकाले जा सकने के जोखिमों से बचे रहेंगे। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से अपटेड रखें। 


टैग्स