ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

रिलायंस Jio ने लॉन्च किया डिजिटल साक्षरता अभियान, हर शनिवार को लगेगी क्लास

DESK : रिलायंस जियो ने भारत में 'डिजिटल उड़ान' नाम डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू कर दिया है. Jio के इस अभियान का फायदा उसके 30 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा. जियो के डिजिटल उड़ान अभियान के त

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : रिलायंस जियो ने भारत में 'डिजिटल उड़ान' नाम डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू कर दिया है. Jio के इस अभियान का फायदा उसके 30 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा. जियो के डिजिटल उड़ान अभियान के तहत हर शनिवार को लोगों को जियो फोन के फीचर्स, तमाम तरह के एप्स को इस्तेमाल करने का तरीका और इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के टिप्स दिए जाएंगे. इस अभियान के तहत लोगों को जियो फोन पर फेसबुक यूज करना भी सिखाया जाएगा. जियो के इस अभियान के तहत यूजर्स को ऑडियो और वीडियो माध्यम के जरिए 10 भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए जियो ने फेसबुक के साथ साझेदारी की है. जियो का यह अभियान को देश के 13 राज्यों की 200 जगहों पर लॉन्च किया जा रहा है. बाद में इसे 7,000 जगहों तक पहुंचाने की प्लानिंग की गई है. जियो डिजिटल उड़ान की लॉन्चिंग के मौके पर रिलायंस जियो के डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio हमेशा भारत में डिजिटल लाइफ एक्सपिरियंस को बढ़ाने के लिए प्रमुख वैश्विक भागीदारों के साथ काम करना चाहता है. डिजिटल उड़ान उसी का एक उदाहरण है. देश में 100% डिजिटल साक्षरता हासिल करने के लिए Jio ने भारत के हर शहर और गांव में इसे ले जाने का संकल्प लिया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता