ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लॉकडाउन के बीच इस बैंक का लाइसेंस RBI ने किया रद्द, लाखों खाताधारकों के पैसे अटके

DESK : लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिससे सीकेपी सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंंक के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिससे सीकेपी सहकारी बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंंक के इस कदम के बाद बैंक की 485 करोड़ रुपये की एफडी अधर में अटक गई है औऱ सवा लाख खाताधारकों को झटका लगा है.

सीकेपी सहकारी बैंक पर आरबीआई ने साल 2914 से ही प्रतिबंध लगा रखा था. इसके पहले प्रतिबंध की तारीख को 31 मार्च से  बढ़ाकर 31 मई की गई थी. लेकिन इसके पहले ही अब आरबीआई ने  बैंक का लाइसेंस ही रद्द कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार सीकेपी सहकारी बैंक  की नेटवर्थ में गिरावट के कारण इसके लाइसेंस को रद्द  किया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक का घाटा बढ़ने और  नेट वर्थ में बड़ी गिरावट के कारण बैंक के लेन-देन पर साल 2014 में प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बाद से लगातार घाटा कम करने का प्रयास किया जा रहा था.  ब्याज दर में कटौती करके ब्याज दर 2 प्रतिशत तक लाई गई थी. वहीं कुछ निवेशकों ने अपने एफडी को शेयर में निवेश कर लिया था  जिसका असर भी दिखाई देने लगा था.  बैंक का घाटा कम हो रहा था. लेकिन इस बीच आबीआई ने निवेशकों को झटका देते हुए बैंक का लाइसेंस ही रद्द कर दिया है.