ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ सकती है कीमत, तेल कम्पनियों ने सरकार को लेटर लिखकर की दाम बढ़ाने की मांग

DESK: बड़ी खबर तेल कंपनियों से जुड़ी हुई आ रही है, जहां तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम वित्त मंत्रालय को लेटर लिखकर पेट्रोल के दाम 10₹/लीटर और डीजल 25₹/लीटर बढ़ाने की मांग की है। तेल कंपन

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ सकती है कीमत, तेल कम्पनियों ने सरकार को लेटर लिखकर की दाम बढ़ाने की मांग
First Bihar
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर तेल कंपनियों से जुड़ी हुई आ रही है, जहां तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम वित्त मंत्रालय को लेटर लिखकर पेट्रोल के दाम 10₹/लीटर और डीजल 25₹/लीटर बढ़ाने की मांग की है। तेल कंपनियों का कहना है कि हमें पेट्रोल पर 10₹/लीटर और डीजल पर 25₹/लीटर का घाटा हो रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम ने पहले से ही आम आदमी की परेशानियां बढ़ा रखी है। अब एक बार फिर कंपनियों ने तेल की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर लेटर लिखा है। 


एक तरफ जहां लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ तेल कंपनियां अपनी समस्या सुना रही है। कंपनियों का कहना है कि हमें पेट्रोल पर 10₹/लीटर और डीजल पर 25₹/लीटर का घाटा हो रहा है। पहले ही ही पेट्रोल और डीजल के दाम सौ के पार हो चुके हैं। अब ऐसे में अगर फिर से तेल महंगी होती है तो इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। 


गौरतलब है कि पिछले दिनों लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आ रहा था, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी थी। हालांकि बीते 35-36 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम सामान्य है। फिलहाल तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने को लेकर पेट्रोलियम वित्त मंत्रालय से संपर्क साधा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मांग को लेकर बीच का कोई न कोई रास्ता जरूर निकाला जाएगा। 

टैग्स