ब्रेकिंग
पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में 3 बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पटना में BJP का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पोस्टर भी जलाया; सरावगी बोले- कान पकड़कर माफी मांगें खरगे✦बिहार के इस SH पर बनेंगे 3 नए टोल प्लाजा... सिर्फ 20 KM के दायरे में 3 बार देना होगा टैक्स? जानिए पूरी खबर✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, पटना में 107 के पार पहुंची कीमत

PATNA : राजधानी पटना में सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है. पटना में अब पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम 9

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी, पटना में 107 के पार पहुंची कीमत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है. पटना में अब पेट्रोल की कीमत 107.99 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल के दाम 99.77 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं. इतना ही नहीं अपनी गाड़ी में स्पीड ऑयल भरवाने के लिए 110.53 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं. 


10 अक्टूबर को पटना में डीजल के दाम 99.36 रुपए प्रति लीटर थी. 11 अक्टूबर यानी सोमवार को इसके दाम में 36 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. पिछले चार दिनों से डीजल के दाम में 1.48 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है. 1 अक्टूबर को डीजल का दाम 96.57 रुपए था. हालांकि शहर के अधिकतर पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के दाम में 5-25 पैसे तक का अंतर भी है. कुछ जिलों में डीजल के दाम 100 रुपए भी हैं. 


आपको बता दें कि बिहार में पेट्रोल-डीजल पर 26 फीसदी टैक्स लगता है. वहीं पेट्रोल पंप मालिक प्रति लीटर पेट्रोल पर 3.51 और डीजल पर 2.25 पैसा कमीशन लेते हैं. डीजल की एक्चुअल कीमत लगभग 99.77 तक पहुंच चुकी है. अगले एक-दो दिन में यह आंकड़ा शहर में सौ रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकता है. 

टैग्स